Korbavani.com। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र क्रमांक-18 अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंझरा में 1 जून को आयोजित जनपद सदस्य उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के प्रत्याशी कन्हैया लाल चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। घोषित परिणामों के अनुसार कन्हैया लाल चौहान को कुल 892 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी अनीता यादव को 166 मतों के अंतर से पराजित किया। अनीता यादव को 726 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को 511 मत प्राप्त हुए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मुश्ताक मिर्जा को 379 मत मिले। इसके साथ ही राजेंद्र सिंह तीसरे और मुश्ताक मिर्जा चौथे स्थान पर रहे। उपचुनाव के परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। क्षेत्र क्रमांक-18 में कन्हैया लाल चौहान की जीत को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव परिणाम ने क्षेत्र की राजनीतिक दिशा और मतदाताओं की पसंद को भी स्पष्ट कर दिया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




