Uncategorized

पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को झोंक दिया भूपेश बघेल ने : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…

प्रेस वार्ता में कहा – भ्रष्टाचारियों को बचाने जनता को किया जा रहा है गुमराह, कोल परिवहन को ऑफलाइन कर की गई थी अवैध वसूली, भाजपा ने दो माह में किया ऑनलाइन..

Korbavani.com । उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि चैतन्य बघेल पार्टी में किस पद पर हैं। चैतन्य के लिए पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर कांग्रेस यह साबित कर रही है कि पार्टी को पुत्र मोह में झोंक दिया गया है।उद्योग मंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पूरे प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। कोल ब्लॉक आवंटन पर कांग्रेस के झूठ की पोल अब खुल चुकी है। भाजपा ने दस्तावेजों के साथ कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया है।उन्होंने बताया कि भूपेश बघेल सरकार ने कोल परिवहन व्यवस्था को ऑनलाइन से ऑफलाइन कर अवैध वसूली का रास्ता खोला था। भाजपा सरकार बनने के बाद 7 फरवरी 2024 को इस सिस्टम को फिर से ऑनलाइन कर दिया गया। इससे भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हुए हैं।देवांगन ने कांग्रेस शासन में हुए शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब एक-एक कर आरोपी जेल जा रहे हैं, जिससे भूपेश बघेल बेचैन हैं।उन्होंने कहा कि जब भी कोल ब्लॉक आवंटन या पर्यावरणीय स्वीकृति पर सवाल उठते थे, तो भूपेश बघेल कांग्रेस हाईकमान के दबाव में बचाव में उतर आते थे। अब जब उन्हीं के कार्यकाल में लिए गए निर्णय सामने आ रहे हैं, तो जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं।देवांगन ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हसदेव क्षेत्र को गो एरिया घोषित किया गया, तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन ब्लॉक खोलने की सिफारिश भी कांग्रेस शासन में हुई। 2019 से लेकर 2023 तक पर्यावरण और वन स्वीकृति की सभी सिफारिशें कांग्रेस सरकार ने ही की थीं।प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पार्षद अशोक चावलानी और नरेंद्र देवांगन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button