Korbavani.com। जिले के बालको क्षेत्र अंतर्गत केसला घाट वाटरफॉल में 20 जुलाई रविवार को पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जफर खान (33 वर्ष), निवासी रामपुर के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, जफर अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने केसला घाट गया था। नहाने के दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया। दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना तत्काल बालको थाने में दी गई। रातभर युवक की तलाश की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह पुनः DDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अथक प्रयासों के बाद जफर खान का शव केसला घाट से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।फिलहाल बालको पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
3 days ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
3 days ago


