Uncategorized

Korba Breaking- अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ा सवाल- जब दुकानें बंद हैं तो कबाड़ पहुंच कहां रहा है…

उरगा, बालको के बाद सीएसईबी में कार्रवाई,..

Korbavani.com। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दो दिनों के भीतर कई कबाड़ से भरे वाहनों की जब्ती ने यह संकेत दिया है कि प्रतिबंध और दावों के बावजूद अवैध कारोबार पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले उरगा और बालको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कबाड़ परिवहन में लगे वाहनों को जब्त किया था। वहीं ताजा मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस ने बीती रात कार्रवाई करते हुए लोहे के पाईप, कटे-फटे कबाड़ से भरे दो वाहनों को पकड़ा है। दोनों वाहनों के संबंध में पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने एक बार फिर जिले में संचालित अवैध कबाड़ नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर समय-समय पर यह दावा किया जाता रहा है कि अवैध कबाड़ की खरीद-फरोख्त करने वाले प्रतिष्ठान बंद हो चुके हैं या उन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर आए दिन कबाड़ से भरे वाहनों का पकड़ा जाना अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि अवैध कबाड़ कारोबार पर पूरी तरह रोक लग चुकी है, तो फिर इतनी बड़ी मात्रा में कबाड़ का परिवहन आखिर कहां से और किसके लिए किया जा रहा है। लगातार सामने आ रहे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि जिले में अवैध कबाड़ कारोबार की जड़ें अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। फिलहाल पुलिस की सक्रियता से अवैध कारोबारियों में हड़कंप जरूर है, लेकिन केवल वाहनों की जब्ती से अधिक जरूरी उन स्रोतों और नेटवर्क तक पहुंचना है, जहां से यह कारोबार संचालित हो रहा है। जिले में जारी कार्रवाई के बीच अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और पुलिस इस अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला पर कब और कितनी प्रभावी चोट कर पाते हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button