Uncategorized

सर्वमंगला मार्ग पर विकास की रफ्तार तेज, वर्षों पुराने गड्ढों और जर्जर सड़क से मिली राहत…

Korbavani.com। शहर के महत्वपूर्ण सर्वमंगला पुलिया कुसमुंडा मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे समय से जर्जर सड़क और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों एवं राहगीरों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। CKS कंपनी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के तहत सड़क को नई तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार किया गया है। वर्षों से खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती थी। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता था। यह मार्ग शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी और हल्के वाहनों का आवागमन होता है। सड़क निर्माण लगभग पूरा होने से अब लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद बड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है। लोगों का मानना है कि नई सड़क बनने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। निर्माण कार्य के पूर्ण होते ही सर्वमंगला मार्ग शहर के प्रमुख आधुनिक मार्गों में शामिल हो जाएगा, जिससे आमजन को वर्षों पुरानी समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button