Uncategorized

घर में छिपाकर रखी थी शराब और 80 लीटर डीजल, बांगो पुलिस की दबिश में खुला अवैध कारोबार…

Korbavani.com। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांगो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब और डीजल जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा निवासी बसंती मानिकपुरी (50 वर्ष) के घर पर छापेमार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान घर के आंगन में छिपाकर रखी गई 9 पाव अंग्रेजी शराब और रॉयल चैलेंज की एक बम्पर बोतल बरामद की गई। इसके साथ ही अवैध बिक्री के उद्देश्य से संग्रहित 80 लीटर डीजल भी जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया। बांगो पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, डीजल और अन्य गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button