Korbavani.com। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में पेंड्रा रोड के बेराघाट स्थित अंधे मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए विशेष पहल की गई है।हाल ही में इस मोड़ पर पेंड्रा से कोरबा की ओर आ रही एक कार और कोरबा से पसान मार्ग की ओर जा रही दूसरी कार आमने-सामने टकरा गई थी। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, यातायात डीएसपी डी.के. सिंह, नीतिश ठाकुर एवं थाना प्रभारी तेज यादव के मार्गदर्शन में अंधे मोड़ पर कन्वेक्स मिरर (Convex Mirror) स्थापित कराया गया है। कन्वेक्स मिरर लगने से अब वाहन चालकों को मोड़ के दूसरी ओर से आने वाले वाहनों की जानकारी पहले ही मिल सकेगी, जिससे दुर्घटना की आशंका काफी हद तक कम होगी। इसके साथ ही नगर निगम को पत्र लिखकर उक्त क्षेत्र में रंबल स्ट्रिप, चेतावनी बोर्ड एवं गति सीमा संकेतक लगाने का भी अनुरोध किया गया है।यातायात पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के अन्य दुर्घटना संभावित स्थलों का भी सर्वे कराया जा रहा है। इस अभियान में यातायात मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक साहेब राम खटकर, आरक्षक राजेश चंद्र एवं भीष्म नारंग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यातायात विभाग का मानना है कि छोटे-छोटे सुरक्षा उपाय और जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




