Uncategorized

Korba Breaking- जिससे किया प्यार, उसी ने दी मौत- प्रेमिका ने कराया प्रेमी का कत्ल, पुलिस ने किया पर्दाफाश… देखें वीडियो..

36 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस, चार आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख में दी गई थी सुपारी

Korbavani.com- बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में हुए एक दिल दहला देने वाले ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने महज 36 घंटे में कर दिया है। यह मामला महज हत्या नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और धोखे की एक ऐसी कहानी है जहां एक महिला ने अपने ही प्रेमी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अश्वनी पाठक की प्रेमिका अंजू पाठक ने ही अपने पूर्व पति रंजीत सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और दो युवकों को 1 लाख रुपये की सुपारी देकर प्रेमी की जान ले ली।

घटना का खुलासा ऐसे हुआ– 4 जुलाई को शाम 5:55 बजे मोंगरा बस्ती भाठा में एक युवक की लाश मिली, जिसकी पहचान अश्वनी पाठक के रूप में हुई। गले, कंधे और पीठ पर धारदार हथियार के गहरे वार थे। मौके से शराब की बोतल, मूंग दाल और एक बैग मिला, जिससे हत्या की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी दर्री विमल पाठक (IPS) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई। तकनीकी और मानवीय सुरागों के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी और कबूलनामे- एकलव्य यादव उर्फ सिट्टू को खरौद से अजय चौहान को दर्री क्षेत्र से दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि अंजू पाठक ने उन्हें 1 लाख रुपये देने का वादा किया था। रंजीत सिंह ने 4,300 रुपये एडवांस भी दिए थे। हत्या में उपयोग किया गया चाकू और खून से सने कपड़े भी जब्त कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपी-: अंजू पाठक – मृतक की प्रेमिका, रंजीत सिंह मेहरा – अंजू का पूर्व पति, एकलव्य यादव उर्फ सिट्टू, अजय चौहान सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने दी टीम को सराहना– एसपी तिवारी ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जांच टीम की प्रशंसा की और इसे अपराध के खिलाफ पुलिस की सजगता और तत्परता का उदाहरण बताया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button