Korbavani.com- कटघोरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत राल के डोकारीखार गांव में ग्रामीणों का सब्र अब जवाब दे गया है। रेलवे ब्रिज क्रमांक-36 के पास लगातार हो रहे कीचड़ और मिट्टी बहाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। बार-बार प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से खुद श्रमदान कर कीचड़ हटाने और मिट्टी बहाव रोकने का बीड़ा उठाया। कई ग्रामीणों ने रेलवे लाइन में लगे सीमेंट स्लैब को उठाकर बहते हुए पानी और कीचड़ की दिशा मोड़ने का प्रयास भी किया।ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें किसी आश्वासन की जरूरत नहीं है। वे अब खुद एकजुट होकर गांव और रेलवे ब्रिज को सुरक्षित बनाने में जुटे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों—सरपंच, उपसरपंच और पंचों से भी इस काम में सहयोग की अपील की है।यह कदम प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों की एकजुटता और जागरूकता का प्रतीक बन गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




