Uncategorized

Korba Breaking- कोटवारी भूमि प्रकरण में दो लोगों पर कार्रवाई, न्यायालय ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस…

Korbavani.com- कटघोरा तहसील अंतर्गत ग्राम छुरीकला और डुड़गा में पूर्व कोटवारी भूमि के अनुचित विक्रय और नामांतरण के दो मामलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय, कटघोरा द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दोनों प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन तामील नहीं हो पाने के कारण अब सार्वजनिक सूचना के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है।पहला मामला तिलकदास पिता मोहन दास (ग्राम छुरीकला) से संबंधित है, जिनकी सुनवाई 10 जुलाई 2025 को तय है। दूसरा मामला हेमंत कुमार उर्फ छोटू त्रिपाठी (ग्राम डुड़गा) से जुड़ा है, जिनकी सुनवाई 18 जुलाई 2025 को निर्धारित की गई है।दोनों मामलों में कोटवारों द्वारा बिना कलेक्टर की अनुमति के कोटवारी भूमि को बेचकर नामांतरण कराए जाने का आरोप है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ऐसे प्रकरणों में नामांतरण निरस्त कर भूमि को पुनः सेवा भूमि के रूप में दर्ज किया जाना है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित पक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होते हैं तो प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित पक्षकार की होगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button