Korbavani.com- जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत छुरी के पास आज सुबह लगभग 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोरबा-छुरी मुख्य मार्ग पर खड़ी एक हाईवा में तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से टक्कर मारने वाले हाईवा का केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस, डायल 112 और पुलिस लाइन से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया। हादसे के कारण कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर सुबह के समय लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित कर सामान्य कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




