Korbavani.com- कोरबा जिले के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान, स्व. बिसाहूदास महंत जिला अस्पताल में इन दिनों आवश्यक जीवनरक्षक और सामान्य दवाओं की भारी किल्लत देखी जा रही है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे विशेषकर गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के 21 मई कोरबा प्रवास के दौरान नागरिकों को उम्मीद थी कि वे इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेंगे। हालांकि, उनके दौरे में यह मुद्दा चर्चा में नहीं आ सका। मंत्री श्री जायसवाल द्वारा कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निरीक्षण और उन्नयन की घोषणा स्वागत योग्य है, किंतु जिला अस्पताल की दवा आपूर्ति जैसी ज्वलंत समस्या पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता जताई जा रही है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि वे जिला अस्पताल में दवाओं की नियमित और मुफ्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करें।जनहित को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता दे और त्वरित समाधान निकाले, ताकि जिले की आम जनता को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें तथा उन्हें निजी मेडिकल स्टोर्स पर निर्भर न रहना पड़े।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




