Uncategorized

मानिकपुर एसईसीएल खदान में मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12 आरोपी गिरफ्तार….

Korbavani.com – मानिकपुर स्थित एसईसीएल खदान परिसर में मारपीट की गंभीर घटना के आरोपियों के विरुद्ध कोरबा पुलिस द्वारा त्वरित व सख्त कार्रवाई की गई है। मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर नायक रिमांड पर भेजा गया था, वहीं अब सोशल मीडिया फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर अन्य 8 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मई को शाम लगभग 5:30 बजे केसीसी कंपनी के कार्यालय (मानिकपुर माईस) में कार्यरत चक्रधर मोहंती और दीपक डे के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जबरन घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। पीड़ित एलेश पी आनंद द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया, जिससे दोनों कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस मामले में चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 353/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं – 296, 351(2), 115(2), 324(4), 3(5), 191(2), 191(3), 308(4), 333, 241, 117(2) – के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं यातायात व साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पहचान और धरपकड़ की कार्यवाही शुरू की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटनास्थल से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने जिन 8 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम लव कुमार पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द, थाना उरगा, राज कुमार पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द, थाना उरगा, सुशील कुमार पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द, थाना उरगा, अजय कुमार पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द, थाना उरगा, संजय कुमार सारथी, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोतीसागर पारा, जितेन्द्र कुमार पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द, थाना उरगा, धनीराम यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी सुभाष ब्लॉक, चौकी मानिकपुर एवं सरजू कुमार जांगड़े, उम्र 30 वर्ष, मूल निवासी मालखरौदा, हाल मुकाम मुड़ापार से इन सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद घटना में संलिप्तता पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी- इससे पहले मामले में शामिल आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय कुमार पटेल एवं सुरेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर नायक रिमांड पर भेजा था। अब कुल मिलाकर 12 आरोपियों की गिरफ्तारी इस प्रकरण में हो चुकी है.

कोरबा पुलिस की इस तत्परता और सटीक कार्रवाई से यह संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button