Korbavani.com- जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपत ग्राम पंचायत गुरसिया में बुधवार को सुशासन तिहार के अवसर पर जन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गुरसिया, ऐतमनगर, लालपुर, लेपरा, पाथा, मानिकपुर, सालिहाभाठा, सरभोका और रिगानिया समेत 8 पंचायतों के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। शिविर में प्रशासनिक विभागों की पूर्ण उपस्थिति रही। जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़, जनपद सदस्य अंजू भोला गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, सरपंच कुमारी चंद्रकला पोर्ते, हेमलता बघेल सहित कई सरपंच उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जनपद CEO जयप्रकाश डडसेना, एसडीएम तुला राम भारद्वाज, तहसीलदार विनय कुमार देवांगन व नायब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी भी उपस्थित थे।ग्रामीण नागरिकों को राशन कार्ड वितरित किए गए और छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को जाति प्रमाण पत्र दिया गया और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




