Uncategorized

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगेगा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, नाड़ी परीक्षण से मिलेगा स्वास्थ्य परामर्श…

Korbavani.com। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर 12 सितंबर 2026, शनिवार को जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में विशेष निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में छत्तीसगढ़ के आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा सेवाएं देंगे। शिविर में लोगों का नाड़ी परीक्षण कर स्वास्थ्य स्थिति एवं प्रकृति का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आहार-विहार, दिनचर्या, योग-प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर ने बताया कि ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 6232275433

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button