Uncategorized

Korba Breaking- लेमरू अरेतरा में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, एक साथ मौत से गांव में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस…

Korbavani.com। लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम अरेतरा में 18 सितंबर की रात एक युवक और युवती के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम अरेतरा निवासी मुकेश यादव और पुनीता मझवार के रूप में बताई जा रही है। दोनों के शव एक ही स्थान पर पेड़ से फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों ने यह कदम उठाया। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। इधर, प्रारंभिक तौर पर गांव में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। हालांकि, दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है। एक ही घटना में युवक-युवती की मौत से गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button