Uncategorized

KORBA BREAKING- रक्षाबंधन के बाद लापता हुई महिला, 23 दिन बाद घर के टैंक में मिला शव..

Korbavani.com। श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 35 वर्षीय संतोषी उरांव का सड़ा-गला शव उसके ही घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। महिला के लापता होने के बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर संतोषी का पति मनोज उरांव से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला के साथ मारपीट किए जाने और उसकी मौत के बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपाए जाने का संदेह जताया जा रहा है। 5 सितंबर को संतोषी का भाई बहन से मिलने पहुंचा था। तब पति ने उसे गुमराह करते हुए बताया कि वह रक्षाबंधन से एक दिन पहले घर से चली गई है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 19 सितंबर को रिश्तेदार दोबारा गांव पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला और मनोज गायब था। इसी दौरान घर से तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक से शव बरामद किया। घटनास्थल पर तहसीलदार, डॉक्टर और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल फरार पति की तलाश जारी है। मामले की जांच के बाद ही हत्या की पूरी तस्वीर साफ होगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button