Uncategorized

Korba Breaking- अलगू तालाब में नहाने गईं तीन बच्चियों की डूबने से मौत, नुनेरा में पसरा मातम…

Korbavani.com। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अलगू तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय इंदु, 8 वर्षीय राखी और 8 वर्षीय साधना एक ही बस्ती की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां स्कूल जाने के बजाय तालाब में नहाने पहुंच गई थीं। इसी दौरान वे तालाब के गहरे हिस्से में चली गईं और पानी में डूब गईं।घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की।एक साथ तीन बच्चियों की मौत की खबर फैलते ही नुनेरा गांव में चीख-पुकार मच गई। हादसे से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। तीनों परिवारों में मातम का माहौल है। पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तालाब से तीनों बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button