Korbavani.com। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के क्रम में कलेक्टोरेट परिसर सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी से शासकीय परिसरों का वातावरण भी जगमगा उठा।कलेक्टोरेट भवन में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलेक्टोरेट भवन एवं परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर विशाल जायसवाल, ओएसडी तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह जिला पंचायत भवन, नगर पालिक निगम कार्यालय सहित जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद मुख्यालयों में जनपद पंचायत कार्यालयों के साथ ही विकासखंड स्तर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों और छात्रावासों में भी दीप जलाए गए।सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के स्व-सहायता समूहों, स्काउट-गाइड सहित विभिन्न संस्थाओं ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। इसके अलावा बांगो डेम में भी दीप प्रज्वलित कर अभियान के प्रति सहभागिता दर्ज कराई गई। जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक दायित्व की भावना को सामने लाया गया।कलेक्टोरेट से गांव तक जले दीप, सेवा संकल्प अभियान में अधिकारी-कर्मचारियों से लेकर संस्थाओं ने बढ़ाया कदम






