Uncategorized

Korba Breaking- NH-130 पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बांगो पुलिस मौके पर.. देखें वीडियो…

Korbavani.com। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर गुरसिया मोड़ के पास पेट्रोल-डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि टैंकर कोरबा से पेट्रोल और डीजल लोड कर वाड्राफनगर की ओर जा रहा था।जानकारी के अनुसार, चालक गुरसिया ढाबा के पास खाना खाने के लिए रुका था। इसके बाद जैसे ही उसने टैंकर को स्टार्ट किया, इंजन के हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। टैंकर में पेट्रोल और डीजल भरा होने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की। पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर के कारण पुलिस द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button