Uncategorized

पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का विस्तार, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ नए पदाधिकारियों की घोषणा…

Korbavani.com। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी में रविवार को सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद सरपंच संघ अध्यक्ष एवं वर्तमान सरपंच विजय मंझवार ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ग्रामीण समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। उपस्थित सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को भी बैठक के समक्ष रखा।सरपंच संघ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सर्वसम्मति से कलेश राम कंवर एवं महेंद्र कुमार राठिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अनिता मंझवार और गोपी राठिया को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक को संबोधित करते हुए सरपंच संघ अध्यक्ष विजय मंझवार ने कहा कि पंचायतों के समग्र विकास, जनहित के मुद्दों के समाधान और ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सरपंच संघ की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों में समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और ग्रामीण हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button