कोरबा

बालको कर्मवीर एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के 2 कर्मचारियों को कार्यमुक्त होने पर श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया,

Korbavani.com- बालको कर्मचारी संघ के द्वारा हर कर्मचारी के साथ एक अपनापन रिश्ता देखने को मिलता है जहां हर दुख सुख में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं, कार्यमुक्त कर्मचारियों को हमेशा मान सम्मान एवं नम आंखों के साथ विदाई करते हैं, 10 अप्रैल को बालको कर्मचारी संघ कार्यालय के प्रांगण में बालको कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में बालको सेवा से कार्य मुक्त हुए बालको कर्मवीर एवं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव तिवारी एवं के. के. श्रीवास को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, तथा उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया गया साथ ही कारखाना में ब्याप्त श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी लिया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव हरीश सोनवानी एवं अध्यक्षता रामलाल चंद्रा द्वारा किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button