Uncategorized

ग्राम सोनगुढ़ा में सामूहिक रूप से हवन पूजन संपन्न एवम प्रसाद व्यवस्था

कोरबा 11अप्रैल,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनगुढा में सामूहिक रूप से हवन पूजन का आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस दौरान आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में परिवार सहित शामिल होकर अपना मनोकामना पूर्ति के पूजा आरती किए । यह देवीय शक्ति का आध्यात्मिक कार्यक्रम नवरात्र पर्व पर विशेष रूप से किया जाता है इस तरह देवीय शक्ति आध्यात्मिक कार्यक्रम आदिवासी बहुल इलाकों में बड़ी धूम धाम से हर्षोल्लास पूर्वक बड़ी श्रद्धा भक्ति से मनाया जाता है जिसकी मान्यता है कि कुछ भी विघ्न बाधा नष्ट हो जाता है घर परिवार में सुख शांति धन लाभ होता है।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों के हाथो से हवन पूजन संपन्न होता है इस कार्यक्रम का न्यौता मिलने पर आना अनिवार्य होता है यह संदेश पहुंचाना होता है।यह धार्मिक कार्यक्रम सोनगुढ़ा के विष्णु प्रताप राठिया के निवास पर किया गया था।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button