Uncategorized

गौमुखी सेवा धाम देवपहरी के मकर संक्रांति पर्व का तिल लाडू कप कल 6फरवरी को देवपहरी में आयोजित, 16पंचायतों से खिलाड़ी होंगे शामिल

कोरबा 5 फरवरी,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के उप तहसील लेमरू के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी में स्थित गौमुखी सेवा धाम अपने 40गांवों को सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित संस्था द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर तिल लाडू कप का आयोजन किया जाता है जिसमे इस वर्ष का एटीएलसी यानी तिल लाडू कप का भव्य कार्यक्रम कल सोमवार 6फरवरी सुबह से शुभारंभ किया जायेगा,जिसमे इस वर्ष 16 पंचायतों को शामिल किया गया है और इस बार कबड्डी ,तीरंदाजी के साथ साथ भाला फेंक एवम रस्सा कशी प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है पूर्व में यह कार्यक्रम अजगरबहर तक पंचायतों को शामिल किया जा रहा था और सिर्फ कबड्डी एवम तीरंदाज प्रतियोगिता को ही आयोजित किया जा रहा था।लेकिन इस बार देरी से ही सही 16पंचायत एवम चार खेलों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।इस कार्यक्रम के प्रायोजक एनटीपीसी लिमिटेड कोरबा एवम आयोजक गौमुखी सेवा धाम देवपहरी है,कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कबड्डी खिलाड़ी एक ही पंचायत से होना अनिवार्य कर दिया गया है,कार्यक्रम स्थल पर अपना आधार कार्ड का फोटो कापी पहचान के रूप जमा करना होगा,इस भव्य कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम पंचायत देवपहरी के सरपंच बंधन सिंह कंवर रहेंगे।इस कार्यक्रम के शुभारंभ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कोरबा जिला के जिला संघ चालक किशोर बुटोलिया एवम जिला संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी (अधिवक्ता)एवम पुरस्कार वितरण में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विधायक ननकी राम कंवर शामिल होंगे।कबड्डी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय नियमानुसार एवम मैट पर नंगे पांव खेलाया जायेगा,सभी टीमों को प्रातः 8बजे तक शुल्क सहित पंजीयन करवाना होगा, रस्सा कशी प्रतियोगिता के लिए 40वर्ष व उससे अधिक होना चाहिए ,तीरंदाज प्रतियोगिता के अपना धनुष बाण लाना होगा,चोट लगने पर खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होंगें,निर्णायक मंडल का निर्णय ही अंतिम एवम सर्वमान्य होगा। 16 पंचायत से चारों प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी उपस्थित सुनिश्चित हो।इस अवसर पर 16ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों एवम पंचायतवासी को सादर आमंत्रित किया जा रहा है,अपने पंचायत के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करना होगा। एकल अभियान देवपहरी द्वारा विशेष सूचना है कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी नशे की हालत में उपस्थित न होवे एवम खेल भावना से ही खेलेंगे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button