कोरबा 5फरवरी कोरबा जिले के विकासखंड पोंडी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत बांगो बस्ती में सार्वजनिक श्री अखंड नवधा रामायण एवं मानस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम के आचार्य पूज्य श्री नीरज दुबे जी पोड़ी उपरोड़ा वाले होंगे, मुख्य यजमान श्री गौकरण प्रताप सिंह सहपत्नी होंगे, मुख्य प्रवचन वक्ता श्री मधुसूदन दास जी होंगे। जहां 11 जनवरी को कलश यात्रा डीजे की भक्ति मय धुन के साथ ग्राम नगर भ्रमण करते हुए निकाला जाएगा जो बांगो दाई मंदिर से जल लेकर के पुनः कथा पंडाल कलश यात्रा की रैली पहुंचेगी जहां 9 दिन तक पूरा ग्राम नगर भक्तिमय वातावरण में रहेगा इसके लिए ग्रामवासियों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है, पूरे नव दिन तक अलग अलग मुहल्ले द्वारा भोजन भंडारे का व्यवस्था लिया गया है जिसमें बाहर से आए हुए सभी जन मानस भोजन प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामवासियों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला नशा मुक्ति एवं ग्राम सुरक्षा समिति, बजरंग दल, युवा समिति गठित किया गया है, जो अलग अलग क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएंगे, सर्व सम्मति से भूतपूर्व सरपंच श्री समार साय कंवर को अध्यक्ष बनाया गया है, नवयुवक मंडल एवं बजरंग दल से रविशंकर सिंह कंवर गोलू को अध्यक्ष बनाया गया है, एवं महिला नशा मुक्ति, ग्राम सुरक्षा समिति में श्रीमती मिथला कंवर को अध्यक्ष बनाया गया है। श्री विनय प्रताप सिंह तंवर विशेष सहयोगी सदस्य हैं। यह कार्यक्रम प्रति वर्ष पूरे ग्रामवासीयों कि सहायता से आयोजित किया जाता है विगत दो वर्षों तक वैश्विक महामारी करोना के कारण किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन नहीं किया गया था उपरोक्त जानकारी लक्ष्मी टेंट हाउस एवं साउंड सर्विस पोड़ी उपरोड़ा के संचालक द्वारा दिया गया, 20 फरवरी को हवन पूजन, शहस्त्र धारा, चढ़ोत्तरी, पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान, आभार के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा आसपास क्षेत्र के मानस मंडली भजन कीर्तन मंडली वक्ता एवं श्रोता समाज को अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया गया है।





