Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के अंतर्गत महिला मोर्चा बालको मंडल की नई कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुरूप जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार की अनुशंसा पर यह गठन किया गया। साथ ही मंडल अध्यक्ष दिलेन्द्र यादव और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति परिहार की सहमति से पूरी कार्यसमिति को अंतिम रूप दिया गया। घोषणा के अनुसार ज्योति परिहार को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ संगठन को मजबूती देने के लिए तीन उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों पर कुल 53 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यसमिति में क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-वार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिससे बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत हो सके।सूची में कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का दायित्व दिया गया है। नई टीम से अपेक्षा जताई गई है कि वह केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ ही महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त करेगी। इस गठन को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







