Korbavani.com कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐतमानगर (बाजार मोहल्ला, बैरियर के पास) में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले अनीता नायर के घर को निशाना बनाया, जहां अलमारी में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद, आवास निर्माण के लिए जमा रकम, पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के गहने और बैंक पासबुक चोरी कर ली। इसके अलावा तेंदुकोनिया के घर से 4500 रुपये और दिल्हारण के घर से 800 रुपये नगद पार कर लिए गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घरों में आराम से समय बिताया—रसोई में रखा बचा हुआ खाना खाया और फिर कुछ दूरी पर उसे फेंककर फरार हो गए। घटना के दौरान परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोते रहे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
20 hours ago
Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…
20 hours ago


