Uncategorized

Korba Breaking- मृत शिक्षक को बना दिया ग्रामसभा प्रभारी- आदेश सूची में बड़ी लापरवाही उजागर…

Korbavani.com। पोड़ी उपरोड़ा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय द्वारा जारी विशेष ग्रामसभा आयोजन के आदेश में गंभीर लापरवाही सामने आई है। आदेश के तहत 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 के बीच ग्राम सभाओं के सफल संचालन के लिए प्रभारी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन जारी सूची में एक ऐसे व्यक्ति का नाम भी शामिल कर दिया गया है जिनका तीन माह पहले ही निधन हो चुका है।जानकारी के अनुसार, पूर्व माध्यमिक शाला जल्के में शिक्षक के रूप में पदस्थ रहे प्रदेशी राम प्रजापति (क्रमांक 41) का नाम प्रभारी अधिकारियों की सूची में दर्ज है, जबकि उनकी मृत्यु 15 जनवरी 2026 को हो चुकी है। इसके बावजूद उन्हें ग्रामसभा का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। गौरतलब है कि ग्रामसभा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सरपंच, पंच, सचिव और रोजगार सहायकों को दी गई है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि गणपूर्ति से अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो सकें। हालांकि, इस तरह की चूक से न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आदेश जारी करने से पहले सूची का सत्यापन नहीं किया गया। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button