कोरबा 6फरवरी,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 6 वी.अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2023 आयोजन स्थान विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम के तत्वाधान में युनाइटेड कराटे डू इंडिया , माहिरा सोतो कान कराटे डू इंडिया , कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन द्वारा विभिन्न देशों के बीच में चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया था जिसमे प्रथम स्थान में भारत, दूसरा नेपाल, तीसरा भूटान को शिल्ड प्राप्त हुआ l l जिसमें छत्तीसगढ़ के अनेक जिला में से कोरबा जिला से 15 कराटे टीचर भी 6 वी.अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए थे l चयनित कराटे टीचरों के द्वारा कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता में 2 गोल्ड मेडल ,4 सिल्वर मेडल, 5 ब्रूसली मेडल हासिल कर कोरबा जिला का नाम रोशन किया इस प्रतियोगिता के लिए एस.डी.ओ .छत्तीसगढ़ सिहान श्री वरुण वरुण पांडे जी , छत्तीसगढ़ सचिव श्रीमती रुकमणी रानू , कोरबा जिला प्रभारी सुश्री गीता बरेठ के मार्गदर्शन में कोरबा जिला अध्यक्ष मनराखन अगरिया जी की अगुवाई में 15 चयनित टीचर को विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश, छठवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता में शामिल कराया गया इस प्रतियोगिता में जगमोहन बिंझवार , असीम अंसारी, राजेंद्र कुमार कंवर, मायावती नेटी , प्रमिला रजवाड़े ,माधुरी महंत , तथा अन्य कराटे टीचर सम्मिलित रहे l विशेष रुप से पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक से चयनित कराटे टीचर के द्वारा कोरबा जिला को गोल्ड से लेकर ब्रूसली मेडल प्राप्त कर जिला का नाम किया रोशन जिसके लिए एस.डी.ओ छत्तीसगढ सिहान पांडे द्वारा कोरबा जिला की सराहनीय कार्य को देखते हुए l जिला प्रभारी गीता बरेठ,। मनराखन अगरिया को सिल्ड, मोमेंटो अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।





