Uncategorized

कोरबा में 29 मई से 12 जून तक 78 कृषि शिविरों का आयोजन, किसानों को किया जाएगा जागरूक.. देखें सूची…

Korbavani.com- कोरबा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 29 मई से 12 जून 2025 तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों और विकासखंडों में विशेष कृषि शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कोरबा जिले में इस अभियान के तहत कुल 78 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विकासखंड कोरबा में 14, करतला में 12, कटघोरा में 12, पाली में 18 और पोड़ी-उपरोड़ा में 22 शिविर लगाए जाएंगे। जिला कृषि उपसंचालक डी.पी.एस. कंवर ने जानकारी दी कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ना, खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचानना और अनुसंधान की दिशा तय करना है। कलेक्टर के निर्देशन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन विभाग सहित कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों की तीन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वैज्ञानिक परिचर्चा करेंगी और कृषक पाठशाला के माध्यम से मिट्टी परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, धान की सीधी बुआई, फसल चक्र, ड्रोन तकनीक, प्राकृतिक खेती, बीजों की नवीन किस्में, उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित उपयोग, पशु चिकित्सा सेवाओं और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगी।इसके साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज-उर्वरक वितरण और पोर्टल आधारित लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। जागरूकता शिविरों में प्रगतिशील किसानों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जो अपने नवाचारों को साझा कर अन्य किसानों को प्रेरित करेंगे। यह अभियान किसानों के ज्ञानवर्धन और तकनीकी जागरूकता को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button