Uncategorized

Korba Breaking- नहाने के लिए बोरवेल चालू करने गई महिला की करंट से मौत, गांव में पसरा मातम…

बेंदरकोना पंचायत की घटना, लगातार वार्ड पंच रही मंजरी बाई की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…

Korbavani.com– जिले के ग्राम पंचायत बेंदरकोना में करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला नहाने के लिए बोरवेल चालू करने गई थी, इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान मंजरी बाई के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत बेंदरकोना के वार्ड क्रमांक-1 की निवासी थीं और लगातार वार्ड पंच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ग्रामीणों के बीच उनकी पहचान एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में थी।मिली जानकारी के अनुसार, मंजरी बाई नहाने के लिए बोरवेल चालू करने पहुंची थीं। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने पर शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है। हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। एक सक्रिय महिला जनप्रतिनिधि के असामयिक निधन से ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button