Korbavani.com – पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड शिक्षा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल एतमानगर में 15 अगस्त को ध्वजा रोहण के बाद उसे प्रधानाध्यापक उतारना ही भूल गए। नतीजतन सूर्यास्त के बाद भी झंडा लहराता रहा। स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराया। शाम होने से पहले तिरंगा उतार लेना चाहिए था लेकिन देर शाम तक विद्यालय में झंडा फहराता रहा है। कुछ जागरुक ग्रामीणों ने देर शाम लहराते झंडे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले को लेकर खंड शिक्षाधिकारी से संपर्क की उन्होंने चुप्पी साध ली।
















