Uncategorized

Korba Breking- सूने घर अंदर घुसकर सोने, चांदी एवम नगदी रकम की चोरी करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार..

Korbavani.com- प्रार्थी श्याम गोयल पिता स्वर्गीय संतोष गोयल उम्र 27 वर्ष, 11 अगस्त को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 अगस्त के सुबह 11.00 बजे अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर मैनपाट अंबिकापुर घूमने गया था की मैनपाट से दिनांक 11 अगस्त को शाम करीबन 04.00 बजे घर वापस आने पर घर का गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखने पर कमरे में लगा ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था जिसमें एक लक्ष्मी मां का चांदी का मूर्ति वजन 500 ग्राम कीमती लगभग 5 लाखरुपए, चांदी का सिक्का कुल वजनी 02 किलोग्राम कीमती लगभग 1 लाख रुपए, सोने का छोटा मंगलसूत्र कीमती 3000 हजार सोने का छोटा नथ कीमती ₹500, नगदी रकम ₹10,000रू., स्केचर्स कंपनी का एक जोड़ी जूता कीमती करीबन 7000रू. सीसीटीवी कैमरा डीवीआर सहित कीमती ₹30000, जुमला कीमती 2 लाख 50 हजार 500 रू को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्धकर विवेचना में लिया गया घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तत्काल घटनाको संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर मामले को गंभीरता में लेते हुये घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना केआसपास का सीसीटीवी कैमरा सायबर सेल के माध्यम से टीम गठित कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतुमुखबिर लगाया गया मुखबीर के माध्यम से आरोपियों के बारे में जानकारी ली गई जो आरोपियों कालोकेशन चाम्पा होने पर मुखबिर के मिली सूचना के आधार पर आरोपी गौतम दास महंत निवासी जवाहरपारा रेलवे स्टेशन के पास चांपा व आरोपी रामायण साहू निवासी कोरबा रोड चांपा, के द्वारा अपराधकारित करना स्वीकार किए जो चोरी किए चांदी की मूर्ति 01छोटा एवं 01बड़ा तथा गणेश का मूर्ति 01छोटा एवं 01बड़ा को चाम्पा निवासी रामकुमार सोनी के पास ₹30000 में बेचना तथा पैसा को आपस मेंबाट लेना बताये जहां से मूर्ति को रामकुमार सोनी से बरामद किया गया तथा अन्य चोरी के समान कोआरोपीगणों द्वारा अपने पास रखना स्वीकार किये कि आरोपियों के कब्जे से चोरी गये चांदी का मूर्ति 04नग, गलाया हुआ सिक्का का सिल्ली व सोने का मंगलसुत्र, नथ व 5000रू. नगद आरोपियों से बरामदकिया गया । चोरी में संलिप्त अन्य आरोपी चिंगारू उर्फ कलेश्वर साहू निवासी चांपा का जो घटना घटितकर फरार है। जिसकी पता तलास की जा रही है। आरोपियों को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर न्यायिकरिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर कोतवाल निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में सउनि अश्वनी वर्मा, सउनि, अजय सोनवानी, प्रआर० गुनाराम सिन्हा, मप्रआर. सुनिता डहरिया, आर. आलोक पाण्डेय,दिलेर मनहर, आर० सुशील यादव, आर. प्रशांत सिंह आर० डेमन ओग्रे, आर० रितेश शर्मा, आर. आलोकटोप्पो, आर० रामधन पटेल, आर.पुष्पेन्द्र साहू व मआर. अर्चना तिकी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।आरोपियो का नाम- गौतम दास महंत पिता श्री खीर दास महंत उम्र 28 साल साकिन जवाहर पारारेलवे स्टेशन के पास चांपा (छ. ग.), रामायण साहू पिता राम जी साहू उम्र 38 साल कोरबा रोड तिलक नगर चाम्पा,षरामकुमार सोनी पिता शंकर लाल सोनी उम्र 68 साल निवासी हनुमान धारा रोड पानी फिल्टरटंकी के नीचे चाम्पा, फरार अन्य आरोपी चिंगारू उर्फ कलेश्वर साहू साकिन चांपा..

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button