Korbavani.com- कोरबा जिले में हो रही लगातार बारिश ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला मार्ग पर बनी नवनिर्मित सड़क एवं पुलिया के पास की सड़क दयनीय हो चुकी है। बारिश के चलते पुलिया का कुछ हिस्सा भी धंस गई है। जिसके कारण राहगीरों का आवागमन दुरुह बना हुआ है। पिछले वर्ष ही ग्राम खेतार (गहनिया) सड़क चौड़ीकरण के दौरान नई पुलिया का निर्माण कराया गया। लेकिन लगातार बरसात में पुलिया का कुछ हिस्सा धंस गया है। सिर्फ मिट्टी डालकर कोरम पूरा कर दिया गया। जिसके कारण बारिश के बाद पुलिया के पास का मार्ग धंस गया है। स्थिति जटिल होने के बाद भी जिम्मेदार समाधान की दिशा में चुप्पी साधे हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




