Korbavani.com- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभोका के केशरूपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर घर के सामने बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो मासूम बच्चे उसमें खेलते-खेलते गिर गए। ग्रामीणों की तत्परता से एक बच्चे को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन तीन वर्षीय गगन सिंह बिझावार की पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं परिजन रो-रोकर बेसुध हो चुके हैं।यह घटना एक गंभीर चेतावनी है कि घर या बस्ती के आस-पास बने खुले गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। यदि ऐसे स्थलों को स्लैब से ढक दिया जाए या समतल कर दिया जाए, तो भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम में इस तरह के खतरनाक स्थानों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जाए।सावधानी ही सुरक्षा है, मासूमों की जिंदगी बचाने के लिए अब हर गड्ढे को भरना जरूरी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




