Korbavani.com- भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 5 व 6 जुलाई को चित्रकूटधाम में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन जोशी ने की एवं संचालन महामंत्री डी. राजमुरुगन ने किया।बैठक में रायपुर अधिवेशन में पारित 6 अहम प्रस्तावों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसमें एक राष्ट्र एक सेवा नियम, विद्युत क्षेत्र में निजीकरण पर रोक, समान कार्य-समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई प्रमुख मांगें शामिल हैं।
प्रमुख प्रस्ताव:एक राष्ट्र, एक ग्रिड और एक सेवा नियम। औद्योगिक त्रिपक्षीय समिति का पुनर्गठन। बिजली क्षेत्र में निजीकरण पर रोकसंविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों को सुरक्षा व समान वेतन। विद्युत अधिनियम 2003 और संशोधन 2023 पर पुनर्विचार।
पुरानी पेंशन योजना की बहाली– संगठन ने चेताया कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो जल्द ही क्रमबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू होगा। बैठक में छत्तीसगढ़ से नवरतन बरेठ, हरीश चौहान, मनोज शर्मा, डी.के. यदु, पूर्णिमा साहू, रीता बघेल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। नई जिम्मेदारियों के तहत हरीश चौहान को उड़ीसा, मनोज शर्मा को महाराष्ट्र और राजकुमार नायक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया।




