Korbavani.com- कोरबा जिले के कटघोरा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर मंगलवार को मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। मुंगाडीह गांव के सैकड़ों किसान सड़क पर उतर आए और आंदोलन करते हुए मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। सिंचित जमीन को असिंचित दिखाकर मुआवजा कम दिए जाने को लेकर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। किसानों ने पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन किया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इस चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही तहसीलदार, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया जा रहा। प्रशासन द्वारा किसानों को उचित आश्वासन दिए जाने की कोशिश की जा रही है।गौरतलब है कि मुंगाडीह के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
एमजेएम हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी की बड़ी कामयाबी- 2.5 किलो का विशाल ट्यूमर सफल ऑपरेशन से निकाला गया…
9 hours ago
Korba Breaking- जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोरबा प्रशासन सक्रिय, शिविरों का शेड्यूल जारी.. देखें सूची…
17 hours ago


