Uncategorized

07 और 08 जून को बिलासपुर में सूत-सारथी समाज का विशाल प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन ….

Korbavani.com- सूत-सारथी समाज का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय विशाल महासम्मेलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 07 एवं 8 जून 2025 को जिला बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में समाज के युवक-युवतियों को विवाह हेतु आपसी परिचय और चयन का अवसर मिलेगा। सम्मेलन स्थल पर भोजन एवं आवास की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। समाज के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में सम्मिलित हों और सामाजिक एकता को मजबूत करें। सूत-सारथी समाज कोरबा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समाजजनों से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया है, जिससे यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायी उपलब्धि बन सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button