Uncategorized

कोरबा में दबंगों का आतंक- आरएसएस नगर में अधिवक्ता परिवार पर हमला, आरोपी अब भी फरार… देखें वीडियो…

Korbavani.com- कोरबा जिले के आरएसएस नगर (रवि शंकर शुक्ला कॉलोनी) में ठेका कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। इस घटना ने जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता तक सुरक्षित नहीं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 1 जून की रात करीब 10 बजे की है। ठेका कर्मी मनीष कुमार का अपने ही साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और हंगामे में बदल गया। इस दौरान कॉलोनी में नीचे रहने वाले अधिवक्ता नूतन राजवाड़े के परिवार की महिलाओं ने शोर-शराबे और अभद्र भाषा का विरोध किया। महिलाओं की आपत्ति से नाराज़ होकर मनीष और उसके साथियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अधिवक्ता नूतन राजवाड़े और उनके सहयोगी संजय सिंह पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने उसी रात मानिकपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दो दिन बाद भी सभी आरोपी अब तक फरार हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरएसएस नगर में दबंग ठेका कर्मियों का आतंक बढ़ता जा रहा है और पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है। प्रशासन से मांग पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की माँग उठ रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button