Uncategorized

Korba Breaking- ख़बर का हुआ असर- नशे में चूर सचिव की खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया, प्रशासन ने मांगा जवाब – कार्रवाई की तलवार लटकी…

Korbavani.com- पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत एक पंचायत सचिव का नशे की हालत में वायरल हुआ वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। Korbavani.com पर इस खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया है। वीडियो में सचिव रमेश्वर राजवाड़े नशे की हालत में नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में पहले से व्याप्त असंतोष और भी बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की कार्यशैली लंबे समय से संदिग्ध रही है। खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जैसी महत्वपूर्ण योजना में भी उन्होंने लापरवाही बरती है, जिससे हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोड़ी जनपद पंचायत के सीईओ ने सचिव को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय-सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके विरुद्ध निलंबन या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निष्कर्ष-: यह घटनाक्रम स्पष्ट संकेत देता है कि अब पंचायतों में लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित सचिव अपना पक्ष कैसे प्रस्तुत करते हैं और प्रशासन इस पर आगे क्या निर्णय लेता है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button