Uncategorized

Korba Breaking- कटघोरा थाना के मालदा घाट के जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, मचा हड़कंप; पहचान में जुटी पुलिस…

Korbavani.com। कटघोरा थाना क्षेत्र के मालदा घाट में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाउंड्रीवॉल प्लांट के अंदर घने जंगल में पानी के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। शव काफी पुराना बताया जा रहा है, जिससे फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सुबह एक महिला की नजर जंगल में पड़े शव पर पड़ी। उसने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव पुरुष का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव यहां कैसे पहुंचा। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button