Korbavani.com। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरमा में कुएं की सफाई के दौरान हुए हादसे में मलबे में दबे 55 वर्षीय ग्रामीण सोनसाय मंझवार का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। बुधवार 1 अक्टूबर की दोपहर कुएं की सफाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई थी, जिसकी चपेट में आने से सोनसाय मलबे में दब गया था। हादसे के बाद से ही ग्रामीण को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। कुएं की गहराई और लगातार मिट्टी धंसने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तीन दिनों तक चले अभियान के बाद आज शाम आखिरकार सोनसाय का शव मलबे से बाहर निकाल लिया गया। शव बरामद होते ही रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। हादसे की खबर के बाद से ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कुएं की सफाई के दौरान मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद से ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही और रेस्क्यू अभियान के पूरा होने का इंतजार करती रही। तीन दिन की मशक्कत के बाद शव बरामद होने से अभियान समाप्त किया गया। हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close




