Uncategorized

MASTERMIND TEEM की पहल- जरूरतमंद परिवारों को राहत, बच्चों के हाथों में किताबों से जगी भविष्य की नई उम्मीद…

Korbavani.com- सेवा की सार्थकता तब नजर आती है, जब मदद उन लोगों तक पहुंचे, जो अब भी बुनियादी सुविधाओं से दूर हैं। इसी सोच के साथ मास्टरमाइंड टीम ने रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत नकिया के दूरस्थ गांवों का रुख किया। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित इन इलाकों में टीम के सदस्य पगडंडियों के रास्ते जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और उनके साथ समय बिताकर उनकी परिस्थितियों को समझा। इस दौरान टीम ने जरूरतमंद महिलाओं को नए वस्त्र वितरित किए। वहीं बच्चों को किताबें, कॉपियां और पेंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। टीम की पहल सिर्फ सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि सदस्यों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी जाना। मास्टरमाइंड टीम का कहना है कि “सेवा ही कर्म है” की भावना के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचना ही अभियान का उद्देश्य है। टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवार भी समाज की मुख्यधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दूरस्थ गांवों की पगडंडियों तक पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच सेवा सामग्री पहुंचाने की यह पहल सामाजिक सरोकार का सकारात्मक उदाहरण बनी। एक परिवार के लिए मिला वस्त्र राहत बन सकता है, तो किसी बच्चे के हाथ में पहुंची किताब उसके भविष्य की नई शुरुआत।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button