गढ़ उपरोड़ा 06अप्रैल,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में आज सनातन संघर्ष समिति द्वारा आज 6अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल भगवा बाईक रैली कार्यक्रम आज 10बजे जिसमे शंकरगढ़ मंदिर से प्रारंभ होकर सतरेंगा होते हुए गढ़ उपरोड़ा बस्ती से हरदी महुआ, डीडापाठ, गौ मुखी सेवा धाम से बजरंग चौक लेमरू में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवम प्रसाद ग्रहण के संपन्न हुआ है इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों के साथ डीजे साउंड के साथ रैली किया गया
आज वनांचल क्षेत्र में पहली बार हनुमान जन्मोत्सव पर समय10बजे से अजगरबहर के आसपास पंचायत से भव्य बाईक रैली कार्यक्रम के लिए विशेष उपस्थित होकर शंकर गढ़ पहुंचे,शंकर गढ़ में अल्पाहार कर पूजा पाठ कर नारे जयकारे के आर भव्य बाईक रैली का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर लगभग 15पंचायतों से जिम्मेदार सनातनी हिन्दू समाज शामिल होकर रैली की शोभा बढ़ाए, पूरा सड़क डीजे से ज्यादा पटाखों और जय श्री राम का नारा से गूंज उठा,गढ़ उपरोड़ा मे बस्ती भ्रमण किया गया तत्पश्चात डीडापाठ से गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी मंदिर भ्रमण किया गया उसके पश्चात् बजरंग चौक लेमरू पहुंच कर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर हनुमान चालीसा पाठ आरती कर प्रसाद एवम भंडारा में भोजन कर अपने अपने गंतव्य प्रस्थान किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में वनवासी समाज से लगभग 200 सौ सनातनी बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम का हिस्सा बने।





