गढ़ उपरोड़ा 06अप्रैल,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में आज सनातन संघर्ष समिति द्वारा आज 6अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल भगवा बाईक रैली कार्यक्रम आज 10बजे जिसमे शंकरगढ़ मंदिर से प्रारंभ होकर सतरेंगा होते हुए गढ़ उपरोड़ा बस्ती से हरदी महुआ, डीडापाठ, गौ मुखी सेवा धाम से बजरंग चौक लेमरू में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवम प्रसाद ग्रहण के समापन होना है इस कार्यक्रम में लगभग 200 बाईक के साथ डीजे साउंड के साथ रैली किया जायेगा।
आज 10बजे से अजगरबहर क्षेत्र से आज 6अप्रैल के श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य विराट बाईक रैली कार्यक्रम के लिए विशेष उपस्थित होकर शंकर गढ़ पहुंच रहे है इस अवसर पर आप सभी कार्यक्रम में सभी मित्रों को सादर आमंत्रित किया गया है अपने ईष्ट मित्रो के साथ शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम में लेमरू मे प्रसाद स्वरूप भंडारा आयोजित किया गया।




