Uncategorized

चोटिया भू विस्थापित को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता प्रशासनिक अधिकारी ,बालको प्रबंधन और बालको कर्मचारी संघ के बीच दस बिंदुओं को लेकर सहमति बनी,

Korbavani.com -चोटिया में भू विस्थापित के द्वारा 12 दिसंबर को चोटिया कोल ब्लॉक में हड़ताल के संबंध में त्रिपक्षीय वार्ता प्रशासनिक अधिकारी ,बालको प्रबंधन और बालको कर्मचारी संघ से मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा वार्ता हुई जिसमें प्रमुख दस बिंदुओं को लेकर सहमति बनी हैं, कोल माइंस के सभी निलंबित कर्मचारियों को नौकरी में बहाल किया जाएगा, कर्मचारियों का माह सितंबर 2020 से फरवरी 2021 तक का वेतन भुगतान नहीं हुआ है अभी जो वेतन दिया जा रहा है वह वेतन समझौता से कम दिया जा रहा है। उस पर चर्चा करके प्रबंधन द्वारा भुगतान किया जाएगा तथा वेतन पर्ची सात दिवस के भीतर दिया जाएगा एवं लंबित वेतन भुगतान केंद्रीय श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार किया जाएगा, चोटियां कोल माइंस के सभी भू विस्थापित कर्मचारियों को चोटियां कोल मांइस में नौकरी दिया जाएगा जिस हेतु प्रबंधन से चर्चा वार्ता करके प्रभावितों को नौकरी देने की बात कही गई है I बालको प्रबंधन द्वारा चिकित्सा सुविधा बेहतर किया जाएगा !बालको प्रबंधन चुटिया कोल माइंस में कर रहे सभी कर्मचारियों का वेज रिवीजन किया जाएगा इस हेतु भी यूनियन एवं प्रबंधन के मध्य चर्चा वार्ता किया जाएगा I चोटियां माइंस के मृत् कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर नौकरी दी जाएगी I सभी कर्मचारियों को ड्यूटी ड्रेस एवं सेफ्टी जाएगा !चोटियां माइंस के प्रभावित गांव के बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा जिस हेतु प्रबंधन से वार्ता की जाएगी I सभी कर्मचारियों को बाल्को का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा I चोटियां माइंस से प्रभावित गांव में सी. एस. आर के तहत कार्य कलेक्टर के निर्देशानुसार किया जाएगा I उक्त बैठक मे भारतीय मजदूर संघ की ओर से महासचिव हरीश सोनवानी, नवीन देवांगन बांगो थाना प्रभारी, नवल साव कोरबी थाना प्रभारी, हरिशंकर पैकरा एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा, ईश्वर त्रिवेदी एसडीओपी कटघोरा, बाल्को प्रबंधन की ओर से सुमंत् सिंह हेड एवं शैलेन्द्र पाण्डेय मानव संसाधन उपस्थित थे I अगली चर्चा वार्ता 05 जनवरी 2023 को की जाएगी,

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button