कोरबा 15दिसंबर कोरबा जिले में बेलगाम हो चुके अपराधियों से क्षेत्र की जनता परेशान है। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरपाली में अभी अभी शाम 6 बजे लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। ग्राम घिनारा निवासी श्रीमती महेतरीन बाई राठिया अपने बेंचे हुए धान की रकम निकालने जिला सहकारी बैंक मर्यादित शाखा बरपाली आई थी जहां से घर के लिए निकलने के बाद बरपाली रेलवे फाटक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने महिला के पास रखे 2 लाख रूपए की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। महिला के पास 2 लाख रुपए थे जिसे लूट लिया गया। महिला अपने वाहन के साथ फाटक के गेट खुलने की प्रतीक्षा कर रही थी तभी अचानक अज्ञात लोगों ने इस घटना का अंजाम दे दिया। दिनदहाड़े लूट की घटना से पूरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
(सभी जानकारी सूत्रों के हवाले से)





