Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति आक्रोश सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली, जहां उन्होंने अपने अधिकारों और सम्मान के मुद्दों पर एकजुटता का संदेश दिया।सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में हुआ। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में शहर एवं आसपास क्षेत्रों की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने स्पष्ट किया कि वे अब किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री संतोषी दीवान तथा महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति कश्यप उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।मंच संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पकला साहू ने किया। सम्मेलन में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।इस दौरान जिला मंत्री प्रीति चौहान, कार्यालय सह-प्रभारी केया सेन गुप्ता, धनवाई निर्मलकर एवं मंडल महामंत्री अनीता राजपूत सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में जिला मंत्री चंचला राठौर ने आभार व्यक्त किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का विस्तार, फुल-टाइम विशेषज्ञों से मरीजों को बेहतर उपचार…
2 hours ago
Korba Breaking- हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया.. देखें वीडियो…
4 hours ago


