Uncategorized

NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का विस्तार, फुल-टाइम विशेषज्ञों से मरीजों को बेहतर उपचार…

Korbavani.com। जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। पिछले 11 वर्षों से अस्पताल में दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपिक) सर्जरी की सफल सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे हजारों मरीजों को कम दर्द, तेजी से रिकवरी और सुरक्षित इलाज का लाभ मिला है। अब इन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अस्पताल प्रबंधन ने नई पहल की है। अस्पताल में वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. एस. पालीवाल के मार्गदर्शन में उन्नत सर्जिकल सेवाएं और मजबूत हुई हैं। साथ ही फुल-टाइम लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देबंगन पॉल चौधरी की नियमित उपलब्धता से मरीजों को निरंतर विशेषज्ञ उपचार मिल रहा है। दोनों विशेषज्ञों के अनुभव और आधुनिक तकनीक के समन्वय से अब जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही हैं।अस्पताल में आधुनिक मशीनरी और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा उपलब्ध है, जिससे उपचार की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में छोटे-छोटे चीरे के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे पारंपरिक सर्जरी की तुलना में दर्द कम होता है, रक्तस्राव कम होता है और संक्रमण का खतरा भी घटता है। मरीज कम समय में स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है।यह तकनीक गॉलब्लैडर, अपेंडिक्स, हर्निया और किडनी स्टोन (पथरी) जैसी सर्जरी में अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है।NKH हॉस्पिटल में वर्तमान में 100 बेड की सुविधा, 24×7 इमरजेंसी एवं सर्जरी सेवाएं, अनुभवी मेडिकल स्टाफ और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य कोरबा और आसपास के ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि NKH हॉस्पिटल किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फुल-टाइम विशेषज्ञों और आधुनिक तकनीकों के जुड़ने से अब क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में बेहतर और सुलभ उपचार मिल सकेगा, जो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button