आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए,
Korbavani.com- कोरबा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आंदोलन को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध विभिन्न अनुषांगिक सघो/उद्योगों के द्वारा बारी-बारी से धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया जा रहा है। आज चौथे दिन धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री शब्बीर मेमन, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शरद शरद नायर, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव शरद शर्मा एवं जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए एवं समर्थन दिया। तथा आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के बहनों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग जायज है, 8 मांगों में ऐसा कोई भी मांग नहीं है जिसको पूरा नहीं किया जा सकता। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक भारतीय मजदूर संघ के प्रत्येक संगठन उनके साथ खड़ी है निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के आंदोलन में बैठे कार्यकर्ता बहनों को संबोधित करते हुए शब्बीर मेमन ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी की बहने कोरोना जैसे गंभीर महामारी के समय भी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात सेवा की है हम सब ने देखा है केंद्र सरकार हो चाहे राज्य सरकार हो उनकी विभिन्न सरकारी योजनाओं को धरातल पर फलीभूत करने के लिए सरकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं से ही उपयोग करती है यदि यह बहने कार्य नहीं करती तो सरकार की कोई भी योजना धरातल पर लागू नहीं हो सकता है। निश्चित रूप से सरकार को चाहिए कि इन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित किए करें और जब तक नहीं करती है तब तक कलेक्टर दर पर भुगतान करें।







